शक्ति पुलिस ने स्कूल के बच्चों को किया साइबर अपराधों को लेकर जागरूक. एसपी साहब एवं नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में आत्मानंद स्कूल के बच्चों को किया गया जागरूक. साइबर क्राइम मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों से भी किया गया आग्रह

शक्ति पुलिस ने स्कूल के बच्चों को किया साइबर अपराधों को लेकर जागरूक. एसपी साहब एवं नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में आत्मानंद स्कूल के बच्चों को किया गया जागरूक. साइबर क्राइम मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों से भी किया गया आग्रह kshititech
विद्यार्थियों को साइबर क्राइम मुक्त कराने अभियान

शक्ति पुलिस ने स्कूल के बच्चों को किया साइबर अपराधों को लेकर जागरूक. एसपी साहब एवं नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में आत्मानंद स्कूल के बच्चों को किया गया जागरूक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव की दिशा में स्कूल के विद्यार्थियों को भी जागरूक करने की पहल की है। 31 अगस्त को साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक।पीएम श्री इंग्लिश मीडियम आत्मानंद स्कूल सक्ती में मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम।विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी।OTP, APK लिंक, अनजान WhatsApp वीडियो कॉल एवं साइबर ठगी से सावधान रहने की दी गई समझाइश।साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की दी गई जानकारी।मैं जागरूक हूँ, साइबर क्राइम से मुक्त हूँ” का संदेश देकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों के साथ लिया जागरूकता सेल्फी का हिस्सा

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम नागरिकों विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार को सुबह 10:30 बजे पीएम श्री इंग्लिश मीडियम आत्मानंद स्कूल, सक्ती में मारवाड़ी युवा मंच सक्ती के सहयोग से साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्रीमती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक श्री लखनलाल पटेल, जनप्रतिनिधि श्री श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधि श्री संजय रामचंद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचने के महत्वपूर्ण उपाय

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, CVV, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।साथ ही विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, APK फाइल डाउनलोड नहीं करने, संदिग्ध वेबसाइट एवं मोबाइल एप से बचने तथा अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp वीडियो कॉल अथवा अन्य संदिग्ध कॉल से सावधान रहने की समझाइश दी गई।विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। कभी बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, रिश्तेदार, कंपनी कर्मचारी अथवा अन्य परिचित व्यक्ति बनकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। ऐसे किसी भी कॉल अथवा संदेश पर घबराने के बजाय पहले उसकी सत्यता की जांच करना आवश्यक है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें 1930 पर कॉल

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विशेष रूप से बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी या साइबर ठगी हो जाती है तो घबराएं नहीं और बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध की सूचना जितनी जल्दी दी जाएगी, ठगी गई राशि को रोकने/रिकवर करने की संभावना उतनी ही अधिक हो सकती है।विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध की रोकथाम में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

जागरूकता की एक Selfie” के माध्यम से दिया संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता अभियान से जोड़ने के लिए “मैं जागरूक हूँ, साइबर क्राइम से मुक्त हूँ” जैसे संदेश वाले जागरूकता फ्रेम, बैनर एवं पोस्टर का उपयोग किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेते हुए साइबर सुरक्षा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने माता-पिता, भाई-बहन, परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दें।

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से किया संवाद

पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा गया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल एवं इंटरनेट हमारी दैनिक जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में तकनीक का उपयोग करते समय सावधानी एवं जागरूकता बेहद आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों अथवा पुलिस को दें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक रहते हुए सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

सक्ती पुलिस की अपील

सक्ती पुलिस आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपील करती है कि ऑनलाइन दुनिया में किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड न करें।सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित रहें।

कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्रीमती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक श्री लखनलाल पटेल, जनप्रतिनिधि श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री संजय रामचंद, मनीष कथूरिया, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।साइबर सुरक्षा का संदेश.जागरूक बनें — सुरक्षित रहें”.OTP बताएंगे नहीं, अनजान लिंक खोलेंगे नहीं.साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं — तुरंत 1930 पर कॉल करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading