नेपाल में आई भारी बाढ से राहत पहुंचाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच भी जुटा जोर-शोर से। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मंच सदस्यों से कर सकते हैं संपर्क. मंच ने जारी किए मोबाइल नंबर

नेपाल में आई भारी बाढ से राहत पहुंचाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच भी जुटा जोर-शोर से। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मंच सदस्यों से कर सकते हैं संपर्क

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने 26 अगस्त को नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से पीड़ित या कि पीड़ितों के परिजनों को सहायता पहुंचाने के लिए अपने संपर्क केंद्र खोल दिए हैं। तथा मंच के सदस्य जहां लोगों को सहायता देने के लिए 24 घंटे तैयार हैं।तो वहीं मंच ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा है की यदि नेपाल में रह रहे समाज के किसी भी सदस्य को सहायता, मार्गदर्शन अथवा आपातकालीन सहयोग की आवश्यकता हो, तो कृपया निम्न प्रतिनिधियों से तुरंत संपर्क करें:

01- प्रकाश कुमार केजरीवाल
अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच – काठमांडू+977 9801005831 +977 9851005831

02- रितेश जाजोदिया
महासचिव, मारवाड़ी युवा मंच – काठमांडू +977 9841744426

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने नेपाल की इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है की इस कठिन समय में मारवाड़ी युवा मंच अपने समाज के प्रत्येक सदस्य के साथ मजबूती से खड़ा है।कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुँच सके

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading