26 अगस्त को महिला मोर्चा एवं ब्रह्माकुमारी की बहनों ने शक्ति के जिला जेल में बंदियों को बांधा रक्षा सूत्र- जेलर पटेल सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद. ब्रह्माकुमारी की बहनों ने बंदियों को दिया मेडिटेशन






महिला मोर्चा एवं ब्रह्माकुमारी की बहनों ने शक्ति के जिला जेल में बंदियों को बांधा रक्षा सूत्र- जेलर पटेल सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के जेल में 26 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बहनों ने जेल में बंदियों को रक्षा सूत्र बांधा तथा इस अवसर पर जेल अधीक्षक विजय पटेल भी मौजूद रहे। इस दौरान जेल अधीक्षक विजय पटेल ने सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की भी शुभकामनाएं प्रेषित की।तथा ब्रह्माकुमारीज बहनों ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की स्पष्ट दिलाई तो वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू ने बंदियों को राखी बांधने के साथ कहा कि आप इस कारागार से निकलने के बाद समाज में सुख समृद्धि एवं शांति के साथ समाज और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें। सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल ने आयोजन में सहभागिता के लिए ब्रह्माकुमारीज एवं महिला मोर्चा की बहनों के साथ अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवं उपस्थित बहनों के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए आग्रह किया कि आप सबका स्नेह और सहयोग इन बंदियों के साथ जेल प्रशासन को हमेशा मिलता रहे।रक्षाबंधन पर्व के शुरुवात में ब्रह्माकुमारीज बहनों ने अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवं जेलर विजय पटेल को राखी बांधने के साथ ही उपस्थित सभी सभी बंदियों रक्षासूत्र बांध कर मिठाई खिलाया तब युवा मोर्चा की बहनों ने सामूहिक रूप से बंदियों को लड्डू खिलाते हुए राखी बांध कर सद्मार्ग में चलकर से सुखी और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने आग्रह किया।इस अवसर पर धनेश्वरी साहू।रेखा जायसवाल।रीता पटेल ।भानुप्रिया जायसवाल।सुष्मा कसेर),अमिता लहरे, सेवती साहू।राजकुमारी कसेर। आरती साहू। सुखमती साहू (सह कोषाध्यक्ष) तथा ब्रह्माकुमारीज परिवार के भाई बहन एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार से कोंडके मौर्य के साथ जेल परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।







