शक्ति जिले की नई कलेक्टर जयश्री 27 अगस्त को जिले के मीडिया साथियों से होगी रूबरू. जिला प्रशासन ने बुलाई परिचयात्मक पत्रकार वार्ता. प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर संवाद बनाए रखने की सोच से आयोजित है यह बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती जय श्री जैन ने शक्ति जिले के पत्रकार साथियों से परिचय प्राप्त करने के लिए 27 अगस्त 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया है। जिसमें नवपदस्थ कलेक्टर सभी मीडिया के साथियों से रूबरू होंगी एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी देंगी। जिला प्रशासन शक्ति ने 26 अगस्त को उपरोक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना जारी करते हुए जिले के सभी प्रिंट मीडिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों को समय पर इस परिचयात्मक बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है। तथा प्रशासन के कार्यों में मीडिया की सक्रिय सहभागिता एवं निरंतर संवाद बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए इस परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया है