छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के चेयरमैन लोकेश कांवडिया ने ली कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में बैठक. कलेक्टर तोपनो साहब सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद। शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा भी पहुंचे लोकेश जी. जिला भाजपा की अहम बैठक में भी शामिल हुए लोकेश जी





छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के चेयरमैन लोकेश कांवडिया ने ली कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में बैठक. कलेक्टर तोपनो साहब सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद। शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा भी पहुंचे लोकेश जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवरिया 17 अगस्त को अपने प्रवास पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सकती पहुंचे जहां शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया इस दौरान श्री कांव रिया ने कलेक्टर सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से दिव्यांग जनों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करी। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांग जनों को रोजगार के लिए दिए जाने वाले ऋण के संबंध में पुरानी स्थिति पर भी चर्चा करते भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं नए ऋण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की
शासकीय विश्रामगृह शक्ति में हुआ लोकेश जी का स्वागत
छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवरिया के शासकीय विश्राम गृह शक्ति पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा श्री कावड़िया ने भी पार्टी जनों से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी एवं परिचय भी प्राप्त किया
जिला भाजपा शक्ति की बैठक में शामिल हुए लोकेश कांवरिया
17 अगस्त को अपने प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवरिया स्थानीय हटरी धर्मशाला शक्ति में आयोजित जिला भाजपा के पदाधिकारियो की अहम बैठक में शामिल हुए तथा उनके बैठक स्थल पर पहुंचने पर जिला भाजपा की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा श्री लोकेश कांवरिया शक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी भी हैं एवं उन्होंने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की
शक्ति के गिरिराज रैन बसेरा पहुंचे चेयरमैन साहब
छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवरिया 17 अगस्त की देर शाम स्टेशन रोड जिला गिरिराज रेन बसेरा पहुंचे जहां उन्होंने संचालक अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार से मुलाकात की तथा अमरलाल अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल पिंटू द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं उन्होंने विभिन्न सामाजिक तथा दिव्यांग जनों के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं 23 अगस्त को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी आने का निमंत्रण दिया






