ब्रेकिंग न्यूज़-रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे डकैतों की साजिश को नाकाम किया पुलिस ने. अप्रैल महीने में भी रेंकी की थी डकैतों ने. गैस कटर की तलाश कर रहे डकैतों को धर दबोचा पुलिस ने

ब्रेकिंग न्यूज़-रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे डकैतों की साजिश को नाकाम किया पुलिस ने. अप्रैल महीने में भी रेंकी की थी डकैतों ने. गैस कटर की तलाश कर रहे डकैतों को धर दबोचा पुलिस ने kshititech

ब्रेकिंग न्यूज़-रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे डकैतों की साजिश को नाकाम किया पुलिस ने. अप्रैल महीने में भी रेंकी की थी डकैतों ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वैलर्स में कथित डकैती की साजिश को रायपुर पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, बिहार और हरियाणा के तीन 19 वर्षीय युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से दिल्ली में एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद वे ट्रेन से बाइक लेकर रायपुर पहुंचे और कुछ महीने पहले ज्वेलरी शॉप की रेकी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कथित रूप से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पूरे मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की DCP नॉर्थ दीपमाला कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत खुलासा किया है श।डीसीपी दीपमाला कश्यप ने एक पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने अप्रैल महीने में भी कल्याण ज्वेलर्स की रेंकी की थी। तथा उसकी फोटो खींचकर अपने साथियों को व्हाट्सएप पर शेयर भी किया था एवं कथित डकैती बड़ी होने के कारण पूर्व में दो लोगों ने जो रेंकी की थी। उसमें अन्य लोग शामिल किए गए तथा सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास गैस कटर की तलाश में थे एवं मूखबीर की सूचना के आधार पर इनको पकड़ा गया तथा इनसे पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है. डीसीपी मैडम ने बताया कि इनके द्वारा कल्याण ज्वेलर्स के बाहर ट्रांसफार्मर को पहले बंद करने की योजना थी एवं वहां के चौकीदार को भी मारपीट कर इस पूरी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading