शक्ति जिले की 10 खबरें एक साथ एक ही लिंक पर-शक्ति कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश. जनंदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं. जिले में जिला प्रशासन ने दी चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि. कलेक्टर साहब ने जिले में राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देश




शक्ति कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश. जनंदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं. जिले में जिला प्रशासन ने दी सहायता राशि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों एवं किसानों से जुड़े सभी राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित सभी राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय से बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन, फॉर्मर रजिस्ट्री, नक्शा बटांकन,पट्टा वितरण, डिजिटल किसान किताब, स्वामित्व योजना, भू-बंटन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण, त्रुटि सुधार, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4, भू-अर्जन एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की तहसीलवार व बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा करते हुए जिले के सभी किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खसरे अभी तक पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए हैं, उन्हें जोड़ा जाए तथा समितियों में किसानों का खसरा सत्यापन कराया जाए एवं छुटे खसरे जोड़े जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को पटवारी, आर आई आदि जमीनी अमले को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य कराए जाने और किए गए कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ ही आवश्यक्तनुसार समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए है
आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केकराभाठ निवासी मृतक स्व. श्री जयंत बघेल को आकाशीय बिजली गर्जना गिरने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पत्नि श्रीमती लता बघेल पति स्व. श्री जयंत बघेल को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 32 आवेदन हुए प्राप्त
शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम तौलीपाली निवासी श्री राहुल दिनकर ने राहुल दिनकर पिता भजोराम जाति सतनामी का प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा मजदूरी दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी बाराद्वार निवासी श्रीमती अंजुलता चौबे ने सेवा के दौरान पति की मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति एवं पारिवारिक पेंशन स्वीकृत किए जाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम लिमगांव निवासी श्री तुलेश पिता रोहित ने लम्बित राजस्व प्रकरण निदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी श्री शुभम प्रसाद यादव ने 10वीं ओपन परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल सकर्रा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सुलौनी में 11वी कक्षा में प्रवेश न दिए जाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम आमापाली निवासी श्री संतोष कुमार पटेल ने दोनों बच्चों का आज तक जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं होने एवं पूर्व में आवेदन देने के बावजूद जन्म पंजीयन नहीं किए जाने के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील पुसौर अंतर्गत ग्राम टपरदा निवासी श्री राजेश साहू ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चंद्रपुर में प्रवेश न देने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पेंडरवा निवासी श्री रामगोपाल सिदार ने उनके स्वामित्व एवं अधिपत्य की भूमि पर धान की फसल जबरदस्ती लगाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कबारीपाली निवासी श्री नवीन कुमार पटेल ने नामांतरण पंजी नकल नहीं मिलने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी श्री अमर सिंह बनाफर ने बीज निगम द्वारा विकासखंड जैजैपुर के सेवा सहकारी समितियो में अमानक बीज भंडारण करने के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम खम्हारडीह निवासी श्री जमुना देवी ने त्रुटि सुधार करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केकराभाठ निवासी मृतक स्व. श्री जयंत बघेल को आकाशीय बिजली गर्जना गिरने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पत्नि श्रीमती लता बघेल पति स्व. श्री जयंत बघेल को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है
10 अगस्त को होगी जिला पंचायत सक्ती की संचार एवं संकर्म स्थायी समिति की बैठक
शक्ति -जिला पंचायत सक्ती की संचार एवं संकर्म स्थायी समिति की बैठक आगामी 10 अगस्त 2026 को जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में सभापति महोदय द्वारा जारी एजेंडा के अनुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं संबंधित विभागों के समस्त कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन एवं समीक्षा पर भी विचार-विमर्श होगा। इसके अतिरिक्त सभापति महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के माननीय सभापति एवं सभी सदस्यगण से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है
प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
शक्ति -प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर से आए जीआईएस (GIS) विशेषज्ञों द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल के उपयोग, विभागीय डेटा लेयर के एकीकरण तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समन्वित नियोजन संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं प्रस्तुतीकरण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आधारभूत संरचना परियोजनाओं की एकीकृत योजना तैयार करना, उनके त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होने से समय एवं शासकीय व्यय में कमी आएगी तथा परियोजनाओं के दोहराव से भी बचा जा सकेगा। कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि जीआईएस (GIS) आधारित इस सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म पर विभिन्न विभागों का डेटा एकीकृत रूप से प्रदर्शित होगा, जिससे नई परियोजनाओं के लिए अधिक सटीक एवं प्रभावी डिसीजन मेकिंग (Optimum Decision Making) संभव हो सकेगी। इस अवसर पर जीआईएस विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान (DMP) में जिला अधिकारियों एवं उपयोगकर्ताओं के पंजीयन (Registration) की संपूर्ण प्रक्रिया की भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग से संबंधित आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया।







