उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम में खुलेगा 50 सीटों का मेडिकल कॉलेज. स्वयं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दी पत्र लिखकर उपमुख्यमंत्री को जानकारी. विजय शर्मा ने किया स्वास्थ्य मंत्री जी का धन्यवाद






उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम में खुलेगा 50 सीटों का मेडिकल कॉलेज. स्वयं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दी पत्र लिखकर उपमुख्यमंत्री को जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री। गृह मंत्री एवं कवर्धा के विधायक विजय शर्मा के प्रयासों से केंद्र सरकार द्वारा कवर्धा में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है।तथा इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री परिवार कल्याण जगत प्रकाश नड्डा ने 27 जुलाई 2026 को प्रेषित अपने पत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को देते हुए बताया है कृपया दिनांक 23.06.2026 के अपने अ.शा. पत्र संख्या 2174 का संदर्भ लें, जो कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 50 MBBS सीटों वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में है।इस संदर्भ में, मैं आपको अवगत कराना चाहूंगा कि शासकीय मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम को शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 50 MBBS सीटों की अनुमति दे दी गयी है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार
कबीरधाम में नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद ज्ञापित किया है. साथ ही कहा है कि इस स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा







