बड़ी खबर- सड़क किनारे कोल डिपो में कोयले में हेरा फेरी करने वाले डिपो के मालिक सहित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. उच्च क्वालिटी के कोयले को बना देते थे लोअर ग्रेड का कोयला

बड़ी खबर- सड़क किनारे कोल डिपो में कोयले में हेरा फेरी करने वाले डिपो के मालिक सहित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. उच्च क्वालिटी के कोयले को बना देते थे लोअर ग्रेड का कोयला kshititech

बड़ी खबर- सड़क किनारे कोल डिपो में कोयले में हेरा फेरी करने वाले डिपो के मालिक सहित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. उच्च क्वालिटी के कोयले को बना देते थे लोअर ग्रेड का कोयला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कोरबा जिले की एसईसीएल गेवरा खदान से जुड़े कोयले की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने बिलासपुर और कोरबा में कार्रवाई करते हुए मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कई आरोपियों और ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल गेवरा खदान (Korba) से जी-11 (G-11) ग्रेड का उच्च गुणवत्ता वाला कोयला लोड कर ट्रकों/ट्रेलरों से प्लांट भेजा जाता था। रास्ते में बिलासपुर के बेलतरा और मस्तूरी क्षेत्र स्थित कोल डिपो में असली कोयला निकालकर उसकी जगह मिट्टी, गिट्टी और घटिया क्वालिटी का कोयला मिलाया जाता था।मस्तूरी और हिरीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिपो संचालकों, वाहन स्वामियों और चालकों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ट्रक व सामग्री जब्त की है। गेवरा और दीपका खदानों में स्थानीय स्तर पर अवैध कोयला चोरी और अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए एसईसीएल प्रबंधन व सुरक्षा बलों द्वारा पुलिस में लगातार शिकायतें दर्ज कराई जाती रही हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading