शक्ति में इंडेन गैस के एलपीजी उपभोक्ताओं को करवाना होगा ई केवाईसी. अन्यथा बंद हो सकता है सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर. शक्ति क्षेत्र के अधिकृत वितरक पंचमुखी इंडेन गैस ने करी सभी उपभोक्ताओं से अपील




शक्ति में इंडेन गैस के एलपीजी उपभोक्ताओं को करवाना होगा ई केवाईसी. अन्यथा बंद हो सकता है सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर. शक्ति क्षेत्र के अधिकृत वितरक पंचमुखी इंडेन गैस ने करी सभी उपभोक्ताओं से अपील
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति क्षेत्र में इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए घरेलू (सब्सिडी वाले) एलपीजी सिलेंडर की सुविधा जारी रखने के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य है। ई केवाईसी करने के लिए आप घर बैठे भी इंडियन ऑयल वन एप पर एक क्लिक कर ई केवाईसी कर सकते हैं.या की पंचमुखी इंडेन गैस कार्यालय बाराद्वार रोड शक्ति में जाकर ई केवाईसी करवा सकते हैं. उपरोक्त जानकारी देते हुए इंडेन गैस एलपीजी के अधिकृत वितरक पंचमुखी गैस एजेंसी ने बताया कि 16 अगस्त 2026 तक ई केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि है एवं यदि आप 16-08-2026 तक अपना e-KYC पूरा नहीं कराते हैं, तो आपको अस्थायी रुप से घरेलू (सब्सिडी वाले) एलपीजी सिलेंडर का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसी स्थिति में आपको वाणिज्यिक (Commercial) एलपीजी सिलेंडर की कीमत पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है।e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेजो में आधार कार्ड की फोटोकॉपी।गैस बुक / उपभोक्त्ता पुस्तिका या संबंधित उपभोक्ता दस्तावेज़ की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से आवश्यक है एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9669364017,9300733745।इंडेन पंचमुखी गैस सक्ती मैं सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे देरी न करें। अंतिम तिथि से पहले अपना e-KYC पूरा कराकर घरेलू एलपीजी मूल्य का लाभ जारी रखें







