नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांति कुमार भारतीय जी की पुण्यतिथि का हुआ आयोजन




नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांति कुमार भारतीय जी की पुण्यतिथि का हुआ आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय क्रांति कुमार भारतीय जी की पुण्यतिथि मनाई गई । अतिथियों द्वारा मां सरस्वती,बाबा साहब भीम राव आंबेडकर,और क्रांति कुमार भारतीय जी की तैलीयचित्र में पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि चेतन साहू (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ) और विशिष्ट अतिथि में रामावतार साहू ( सांसद प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति) , डॉ.नारायण प्रसाद कुर्रे ( कार्यक्रम अधिकारी रासेयो शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर ), प्रो मुन्ना लाल सिदार (कार्यक्रम अधिकारी शासकीय महाविद्यालय नगरदा) प्रो यज्ञ चरण राठिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि चेतन साहू का स्वागत डा.नारायण प्रसाद कुर्रे के द्वारा ,रामावतार साहू का स्वागत मुन्ना सिदार, डॉ. नारायण प्रसाद कुर्रे का स्वागत सत्येंद्र बरेठ स्वयं सेवक,मुन्ना लाल सिदार का स्वागत मनीषा, प्रो यज्ञ चरण राठिया का स्वागत अंकिता राठौर द्वारा , प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े का स्वागत मनीषा द्वारा किया गया । नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा नशामुक्त का संकल्प लेने को कहा गया और सभी युवाओं से अपील किए कि आप सभी नशा से मुक्त रहेंगे तभी आपका घर ,समाज और देश विकसित हो पाएगा उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान पर प्रत्येक रविवार को आप सभी जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे जो कि 100 सप्ताह तक किया जाएगा। तत्पश्चात चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ने भी सभी छात्रों से अपील किए कि आपको किसी प्रकार की नशा नहीं करनी है ये आपका जीवन बर्बाद कर देगा इसलिए अपने सुनहरे भविष्य के लिए नशा से दूर रहे। रामावतार साहू सांसद प्रतिनिधि ने भी सभी से नशा से दूर रहने की अपील किए।चेतन साहू के द्वारा नशा मुक्त के लिए शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने नशा को जीवन का नाश बताया और इससे दूर रहते हुए और लोगों को भी जागरूक करने को कहा । तत्पश्चात प्रो मुन्ना लाल सिदार और डॉ नारायण प्रसाद कुर्रे ने भी युवाओं को नशा से दूर रहते हुए अपने करियर निर्माण में ऊर्जा लगाने को कहा।तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांति कुमार भारतीय जी की पुण्य तिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया।तत्पश्चात प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े बताया कि महाविद्यालय का नामकरण क्रांति कुमार भारतीय जी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) के नाम पर हुआ है । वे लंबे समय तक बाराद्वार में निवासरत थे।उन्होंने देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। चेतन साहू ने बताया कि भारतीय जी की जीवन गाथा प्रेरित करने वाला रहा है ।उन्होंने बताया कि वे मूलतः बंगाल से थे ।उन्होंने भारतीय जी को सादर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया ।रामावतार साहू ने भी उनके योगदान पर चर्चा की और सभी छात्रों से कहा कि आप क्रांति कुमार भारतीय जी के बारे में पूरी जानकारी रखे वे देशभक्त थे अपना सर्वस्व त्याग दिया । प्रो मुन्ना सिदार और डॉ.नारायण प्रसाद कुर्रे ने भी उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं में रूखमणि साहू ,मनीषा पटेल,अंकिता राठौर, सत्येंद्र बारेठ, नूपुर देवांगन,नमी कश्यदार,सहित स्टाफ उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा किया गया। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद दिया गया। नशामुक्ति अभियान के उपर छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसके विजेताओं की सूची इस प्रकार है भाषण सत्येंद्र बरेठ बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर, कविता में मनीषा पटेल तृतीय सेमेस्टर,(प्रथम), नमी (msc तृतीय सेमेस्टर), पोस्टर प्रतियोगिता में अंकिता राठौर (बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर),प्रथम,नमी(द्वितीय), और नूपुर देवांगन (बी ए तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान , रंगोली में रूखमणि साहू (बी एस सी तृतीय सेमेस्टर) प्रथम , और मनीषा पटेल (द्वितीय) ,स्लोगन में नमी(प्रथम) , और अंकिता राठौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी को मोमेंटो और मेडल अतिथियों के द्वारा पुरस्कार के रूप में वितरित किया गया ।







