02 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच परिवार ने दी स्व. फतेचंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि. मंच के संरक्षक प्रकाश चंद्र अग्रवाल एवं समाज से भी विनोद अग्रवाल चांपा के पूज्य पिता थे फत्तेचंद जी. 1 अगस्त को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी शक्ति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि




मारवाड़ी युवा मंच परिवार ने दी स्व. फतेचंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि. मंच के संरक्षक प्रकाश चंद्र अग्रवाल एवं समाज से भी विनोद अग्रवाल चांपा के के पूज्य पिता थे फत्तेचंद जी. 1 अगस्त को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी शक्ति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा ने मंच के संरक्षक प्रकाश चंद्र अग्रवाल के पूज्य पिता स्व.
फत्तेचंद्र अग्रवाल को 02 अगस्त को उनके गेवाडीन कॉलोनी शक्ति स्थित निवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दौरान मंच परिवार के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस भी बंधाया. इस दौरान शोकाकुल परिवार के विनोद अग्रवाल चाम्पा वाले एवं प्रकाश चंद्र अग्रवाल सहित उनके परिवारजन मौजूद रहे। मारवाड़ी एवं मंच शक्ति शाखा की ओर से श्रद्धांजलि देने वालों में मंच के शाखा अध्यक्ष मनीष कथूरिया। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू। गजेंद्र डालमिया गज्जू। अनुराग जिंदल। अनिल सराफ। अमन अग्रवाल विजय कंप्यूटर्स। राकेश अग्रवाल शांति पैलेस। राजीव अग्रवाल आर के। प्रमुख रूप से मौजूद थे
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने भी दी श्रद्धांजलि
1 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शक्ति पहुंचकर स्वर्गीय फत्तेचंद अग्रवाल के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्होंने अग्रवाल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की







