गडकरी ने किया स्वीकार कहा ई 20 पेट्रोल से 2 से 6% तक माइलेज पर पड़ सकता है असर




गडकरी ने किया स्वीकार कहा ई 20 पेट्रोल से 2 से 6% तक माइलेज पर पड़ सकता है असर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखित जवाब में बताया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ी का माइलेज 2 से 6 प्रतिशत तक कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह कमी वाहन की श्रेणी और उसकी उम्र पर निर्भर करती है। हालांकि, गडकरी ने स्पष्ट किया कि ऑन-रोड टेस्टिंग के दौरान E20 पेट्रोल के कारण इंजन फेल होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।







