अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं युवतियो के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप-शरीर को फिट रखने शक्ति में प्रारंभ हुआ एक महीने का योग जुंबा जिम प्रशिक्षण कार्यक्रम. उद्घाटन अवसर पर पहुंचे अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ एवं बीमारियों से मिलता है निजात

अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं युवतियो के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप-शरीर को फिट रखने शक्ति में प्रारंभ हुआ एक महीने का योग जुंबा जिम प्रशिक्षण कार्यक्रम. उद्घाटन अवसर पर पहुंचे अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ एवं बीमारियों से मिलता है निजात kshititech
अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अवसर

शरीर को फिट रखने शक्ति में प्रारंभ हुआ एक महीने का योग जुंबा जिम प्रशिक्षण कार्यक्रम. उद्घाटन अवसर पर पहुंचे अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ एवं बीमारियों से मिलता है निजात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा हटरी धर्मशाला में 1 अगस्त को निशुल्क योग जुंबा एवं जिम प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भगवान अग्रसेन जी के तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शरीर को फिट रखने एवं बीमारियों से निजात पाने की दिशा में योग बेहतर उपाय है। एवं नियमित रूप से हमें योग करना चाहिए तथा यह आयोजन अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं युवतियो के लिए निशुल्क रखा गया है। इसका अधिक से अधिक लाभ लें। कार्यक्रम को आयोजन समिति की सदस्य एवं पंजीयन प्रभारी श्रीमती रीना गेवाड़ीन एवं श्रीमती मीनल अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां लोगों को काफी लाभ मिलता है तो वहीं स्वास्थ्य बेहतर रखने की दिशा में यह प्रशिक्षण शिविर एक कारगर कदम है। कार्यक्रम को प्रशिक्षक अंजली राजपूत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस 1 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नियमित रूप से भाग ले तभी इसका लाभ सभी को मिलेगा शुभारंभ अवसर पर जहां काफी संख्या में अग्रवाल समाज की महिलाएं युवतीयां उपस्थित थी तो वहीं इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के सदस्य श्रीमती रीना गेवाडीन।श्रीमती मीनल अग्रवाल। श्रीमती रेखा मुकेश बंसल। श्रीमती शिल्पा मनीष कथूरिया एवं श्रीमती मोना राजकुमार अग्रवाल प्रमुख रूप से जुटे हुए हैं। तथा कार्यक्रम के शुभारंभ  पर अग्रवाल सभा सकती के अध्यक्ष मनीष कथूरिया।राहुल अग्रवाल। कालू रघुनाथ अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading