ब्रेकिंग न्यूज़- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट.उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल अध्यक्ष जी को ले जाया जा रहा मेडिकल कॉलेज। पूरे परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम जा रहे थे अध्यक्ष जी

ब्रेकिंग न्यूज़- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट.उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल अध्यक्ष जी को ले जाया जा रहा मेडिकल कॉलेज। पूरे परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम जा रहे थे अध्यक्ष जी kshititech
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी की इनोवा कर का हुआ एक्सीडेंट

ब्रेकिंग न्यूज़- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट.उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल अध्यक्ष जी को ले जाया जा रहा मेडिकल कॉलेज। पूरे परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम जा रहे थे अध्यक्ष जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।फिलहाल, उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। किरण सिंह देव सपरिवार बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन करने गए हुए थे। सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि झांसी हाईवे पर खड़े ट्रक में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की इनोवा कार पीछे से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में किरण देव सिंह और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।तालबेहट पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को सीएचसी तालबेहट पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए किरण देव सिंह और चालक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वे मध्य प्रदेश के दतिया से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी झरर घाट के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। उनके करीबियों का कहना है कि किरण देव को गंभीर खतरा नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading