शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना”के अंतर्गत पोर्टल में पंजीयन के लिए छात्र छात्राओं की कार्यशाला संपन्न

शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में "प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना"के अंतर्गत पोर्टल में पंजीयन के लिए छात्र छात्राओं की कार्यशाला संपन्न kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज में संपन्न कार्यशाला

शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना”के अंतर्गत पोर्टल में पंजीयन के लिए छात्र छात्राओं का कार्यशाला संपन्न

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत सरकार, उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में छात्र छात्राओं के लिए “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना”के लिए पोर्टल में पंजीयन कराया गया।कार्यशाला में लगभग 130 छात्र छात्राएं शामिल हुए। मास्टर ट्रैनर के रूप में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े सहायक प्राध्यापक गणित के द्वारा सभी छात्रों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन को करके दिखाया।अधिकांश छात्रों ने अपना पंजीयन कर लिया है और उनमें उत्साह दिखा। प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने बताया कि यह पायलट योजना के रूप में चल रहा है और दिसंबर 2026 तक की अवधि के लिए बढ़ाया गया है और इस वर्ष 1 लाख से अधिक छात्रों को इंटर्नशिप के लिए प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी छात्र अपनी रुचि के सेक्टर में अपना पंजीयन कर सकते है ।उन्होंने बताया कि यह 6 से 9 माह के लिए होगा जिसमें इंटर्न को 9 हजार मासिक भत्ता सीधा उनके बैंक खाते में दिया जाएगा ।इस कार्य के लिए देश भर की अलग अलग लगभग कंपनिया पोर्टल में अपनी जानकारियां पोस्ट कर दिए है और फॉर्म सबमिट होने के बात चयन सूची कंपनी द्वारा जारी की जाएगी ।।संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने इस योजना को छात्र छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया और सभी को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किए। प्रो डॉ शकुंतला राज ने भी सभी छात्रों को पंजीयन के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। कार्यक्रम में प्रो अजय देवगन प्रो ललित सिंह प्रो ऋतु पटेल सहित समस्त स्टॉफ और छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading