प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट रिमूव होने पर मेटा ने दी सफाई। गलती से हट गया था पोस्ट. मामला फेसबुक पर मोदी जी के वीडियो रिमूव होने का




प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट रिमूव होने पर मेटा ने दी सफाई। गलती से हट गया था पोस्ट. मामला फेसबुक पर मोदी जी के वीडियो रिमूव होने का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्ट रिमूव होने पर सफाई दी है. पीएम मोदी का एक पोस्ट गलती से ब्लॉक हो गया था. अब मेटा ने फेसबुक पर PM मोदी का वीडियो रिमूव किए जाने पर बयान जारी किया है और सफाई दी है. मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि यह एक टेक्निकल ग्लिच था. मेटा के फेसबुक ने प्रधानमंत्री के एक पोस्ट को रिमूव कर दिया था, जिसके बाद कई कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. यहां तक नेताओं ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज की थी. अब मेटा ने इस पर अपनी सफाई दी है. वीडियो पिछले गुरुवार आधी रात के तुरंत बाद पोस्ट किया गया था. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में चल रहे उन प्रदर्शनों के बीच छात्रों को सीधे संबोधित करते दिखाई दिए थे. करीब 3 मिनट लंबे इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली अनियमितताओं को बेहद गंभीरता से देखती है.







