जगदलपुर के एडिशनल एसपी के पद पर पदभार ग्रहण किया सुखनंदन राठौर ने. पूरे प्रदेश में एक कर्तव्यनिष्ठ सजग पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं राठौर




जगदलपुर के एडिशनल एसपी के पद पर पदभार ग्रहण किया सुखनंदन राठौर ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के ऊर्जावान अधिकारी सुखनंदन राठौर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मां दंतेश्वरी देवी के पावन क्षेत्र बस्तर के जगदलपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया है।श्री राठौर के पदभार ग्रहण करने पर विभागीय अधिकारी- कर्मचारियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी तो वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने भी कहा कि जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निर्देशानुसार आम जनता की सुरक्षा एवं जन जागरूकता की दिशा में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा। तथा श्री राठौर ने अपनी इस पदस्थापना पर मां दंतेश्वरी को वंदन करते हुए अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन सजगता के साथ करने की बात कही है
पूरे प्रदेश में एक सजग पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं राठौर
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सुखनंदन राठौर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके हैं। तथा वे कर्तव्यनिष्ठ एवं सजग पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं







