जिला चावल उद्योग संघ शक्ति के सचिव बनाए गए राधेश्याम अग्रवाल राधे.कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल

जिला चावल उद्योग संघ शक्ति के सचिव बनाए गए राधेश्याम अग्रवाल राधे.कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला चावल उद्योग संघ के अध्यक्ष दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राधेश्याम अग्रवाल राधे को जिले के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं शक्ति के अभिषेक अग्रवाल गोलू छोटी देवी राइस मिल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिला चावल उद्योग संघ में हुई इस नई नियुक्ति पर संघ के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की बात कही है