बांके जी को मिली नई जिम्मेदारी-अखिल भारतीय गौंड मंडल का हुआ गठन.मथुरा के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य श्री बांके बिहारी गोस्वामी बनाए गए राष्ट्रीय मंत्री. बांके बिहारी जी के मनोयन पर देश के विभिन्न सामाजिक. धार्मिक संगठन दे रहे उन्हें बधाई



अखिल भारतीय गौंड मंडल का हुआ गठन.मथुरा के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य श्री बांके बिहारी गोस्वामी बनाए गएराष्ट्रीय मंत्री
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय गौड़ मंडल (पंजी.) ने संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं एवं समाजहित के कार्यों पर विस्तृत विचार-विमर्श उपरांत आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी भगवताचार्य को मंडल का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पंकज शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री पं. विनोद गौड़ ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आचार्य श्बांके बिहारी गोस्वामी जी को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से मंडल को अन्य राज्यों में सशक्त आधार मिलेगा।आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी महाराज अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवताचार्य हैं और उनका लम्बा सामाजिक अनुभव है, उनका अखिल भारतीय गौड़ मंडल में सदैव ही योगदान रहा है।इनके मनोनयन पर संरक्षक रमेश गौड़, मनोज मिश्र, राज नारायण गौड़, प्रवीन गौड़, अक्षय भारद्वाज, रमाकांत गौड़, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रषभान गोस्वाम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश गौड़ मैं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है तो वहीं नव मनोनीत राष्ट्रीय मंत्री आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने भी कहा है कि अखिल भारतीय गॉड मंडल के संगठन को पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।साथ ही आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी के इस महत्वपूर्ण पद पर मनोयन से जहां देश भर के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।तो वहीं उनके कुशल नेतृत्व में इस संगठन को मजबूती मिलने की भी बात कही गई है

