हुआ बड़ा खुलासा- नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षा करवाने वाले एनटीए में है सिर्फ 24 स्थाई कर्मचारी. देश में सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करती है एनटीए


हुआ बड़ा खुलासा- नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षा करवाने वाले एनटीए में है सिर्फ 24 स्थाई कर्मचारी. देश में सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करती है एनटीए
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा करवाने वाली एनटीए को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्यसभा में सरकार की ओर से एक जानकारी साझा की गई है, जिसके मुताबिक NEET-UG, JEE और UGC-NET जैसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा करवाने वाले एनटीए में स्टाफ की कमी को देखा गया है। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि एनटीए ने साल 2018 से अब तक लगभग 6.6 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण स्वीकार किए हैं। लेकिन इतनी बड़ी एजेंसी होने के बावजूद भी इसमें स्टाफ की भारी कमी है। सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक एनटीए में सिर्फ 24 स्थाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 197 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट या आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से साझा की गए आंकड़ों के मुताबिक एनटीए में कुल 39 स्थायी पद भरे गए हैं, लेकिन इनमें से केवल 24 कर्मचारी ही स्थाई पद के रूप में कार्यरत हैं। इसमें डायरेक्टर जनरल, जॉइंट सेक्रेटरी के 2 पद, डायरेक्टर के 8 पद, जॉइंट डायरेक्टर और रिसर्च साइंटिस्ट के 6 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एजेंसी में डिप्टी डायरेक्टर के 3 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर के 2 पद और सीनियर सुपरिनटेंडेंट के 2 पद शामिल हैं।एजेंसी स्थाई कर्मचारी की नियुक्ति की बजाय कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति पर ज्यादा जोर दे रही है। आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में एनटीए में कुल 73 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पर नियुक्त है। इसमें 44 कंसल्टेंट, 17 यंग प्रोफेशनल और 5 पद सीनियर कंसल्टेंट, तीन पद एडवाइजर और 01 पद सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर का शामिल है। इसके अलावा, एजेंसी में कुल 124 लोगों को आउटसोर्स के रूप में काम कर रहे हैं।आंकड़ों की मानें तो देश की सबसे बड़ी एग्जाम एजेंसी एनटीए साल 2018 से अब तक 270 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाएं करवा चुका है। इसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग और टीचिंग क्षेत्र की परीक्षाएं सबसे अहम है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक एनटीए में 16 नई पदों पर नियुक्ति की गई है

