अयोध्या के राम मंदिर में आने वाले दान के रूपयो को अब एसबीआई के नियमित कर्मचारी करेंगे गिनती। बदली गई व्यवस्था

अयोध्या के राम मंदिर में आने वाले दान के रूपयो को अब एसबीआई के नियमित कर्मचारी करेंगे गिनती। बदली गई व्यवस्था
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने दान गिनने की पूरी व्यवस्था बदल दी है. अब मंदिर में चढ़ावे की नकदी गिनने का काम पहले की तरह निजी एजेंसी के कर्मचारियों के भरोसे नहीं रहेगा. इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नियमित कर्मचारियों को सौंप दी गई है.