शक्ति जिले के लोगों को मिलेगी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा-छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक सरोकार के तहत बनने वाले भव्य चिकित्सालय की आज 23 जुलाई को चंद्रपुर में रखी जाएगी नींव.चंद्रहासिनी आरोग्यधाम का होगा निर्माण. चंद्रहासिनी विद्यापीठ परिसर मिरौनी चंद्रपुर में किया गया है कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति जिले के लोगों को मिलेगी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा-छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक सरोकार के तहत बनने वाले भव्य चिकित्सालय की आज 23 जुलाई को चंद्रपुर में रखी जाएगी नींव.चंद्रहासिनी आरोग्यधाम का होगा निर्माण. चंद्रहासिनी विद्यापीठ परिसर मिरौनी चंद्रपुर में किया गया है कार्यक्रम का आयोजन kshititech
चंद्रहासिनी आरोग्यधाम मिरौनी चंद्रपुर का प्रस्तावित नक्शा
शक्ति जिले के लोगों को मिलेगी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा-छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक सरोकार के तहत बनने वाले भव्य चिकित्सालय की आज 23 जुलाई को चंद्रपुर में रखी जाएगी नींव.चंद्रहासिनी आरोग्यधाम का होगा निर्माण. चंद्रहासिनी विद्यापीठ परिसर मिरौनी चंद्रपुर में किया गया है कार्यक्रम का आयोजन kshititech
आज होगा आरोग्यधाम का भूमि पूजन समारोह

छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक सरोकार के तहत बनने वाले भव्य चिकित्सालय की आज चंद्रपुर में रखी जाएगी नींव.चंद्रहासिनी आरोग्यधाम का होगा निर्माण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश की धार्मिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए आज 23 जुलाई 2026 को चंद्रहासिनी विद्यापीठ परिसर मिरौनी चंद्रपुर में नए आरोग्यधाम निर्माण का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल। विशिष्ट अतिथि चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव एवं बसना के विधायक संपत अग्रवाल होंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य ट्रस्टी गोविंद अग्रवाल चंद्रपुरिहा ने बताया कि भूमि पूजन समारोह को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। एवं इस चंद्रहासिनी आरोग्यधाम के निर्माण के पश्चात क्षेत्र की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी तथा इस अस्पताल का निर्माण सामाजिक सरोकार के तहत किया जा रहा है। श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर ने समस्त नागरिक बंधुओं को इस भूमि पूजन समारोह के अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading