आज 23 जुलाई को होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज. 74 देश के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा का जौहर. भारत करेगा अपनी शुरुआत मेंस एंड वीमेंस के लॉन बाल से

आज 23 जुलाई को होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज. 74 देश के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा का जौहर. भारत करेगा अपनी शुरुआत मेंस एंड वीमेंस के लॉन बाल से kshititech

आज 23 जुलाई को होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज. 74 देश के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा का जौहर. भारत करेगा अपनी शुरुआत मेंस एंड वीमेंस के लॉन बाल से

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आज (23 जुलाई) से होगा. यह मेगा इंवेट 23 जुलाई से 2 अगस्त तक खेला जाएगा. कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 23वां एडिशन है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 74 देशों के करीब 3 हजार एथलीट्स 10 खेलों में हिस्सा लेंगे. इनमें 215 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे. भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में 19वीं बार हिस्सा लेने जा रहा है, जिसमें उसके 124 एथलीट्स मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे. आठ एथलीट्स सामान्य खेलों और पांच पैरा-स्पोर्ट्स में मेडल के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे.भारत अपने अभियान की शुरुआत मेंस और विमेंस के लॉन बॉल इवेंट्स से करेगा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यादगार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने और इतिहास रचने के बाद, भारतीय लॉन बॉल टीम ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में है. टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार है. भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतिहास रचा था.लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की ने महिला फोर्स इवेंट के फाइनल में साउथ अफ्रीकी को हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था, जो लॉन बॉल में भारत का पहला मेडल था. इसके अलावा, सुनील बहादुर, चंदन सिंह, नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की पुरुष फोर्स टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. पिछली बार भारत पुरुष पेयर्स इवेंट में भी मेडल जीतने के करीब पहुंचा था.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading