कुछ मुलाकातें सिर्फ़ लोगों से नहीं, भारत के भविष्य से होती हैं-अनिल अग्रवाल. भारत के 28 वर्षीय पवन जी के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करने पर हुई आत्मीय मुलाकात


कुछ मुलाकातें सिर्फ़ लोगों से नहीं, भारत के भविष्य से होती हैं-अनिल अग्रवाल. भारत के 28 वर्षीय पवन जी के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करने पर हुई आत्मीय मुलाकात
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दुनिया के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कुछ मुलाकात लोगों से नहीं बल्कि भारत के भविष्य से होती है। मुझे @SkyrootA के Co-founder & CEO @PawanKChandana से मिलकर ऐसा ही महसूस हुआ।जब मैं कहता हूँ कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं, तो उसके पीछे ऐसे ही उदाहरण होते हैं।Skyroot ने Vikram-1 के साथ भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, उसके लिए Pawan, उनकी पूरी टीम, @isro और IN-SPACe को मेरी हार्दिक बधाई।सिर्फ़ 28 वर्ष की औसत आयु वाली इस टीम ने दिखा दिया कि बड़े सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती। मुझे हमेशा उन युवाओं से मिलकर खुशी होती है जो बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हम अपने युवाओं पर भरोसा करें और उन्हें अवसर दें, तो वे भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। अनिल जी ने कहा कि यही है नए भारत की असली उड़ान।

