शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में 19 मई को हुआ द्वितीय आंख जाला शिविर,290 लोगों ने करवाया जाला साफ, अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने किया था आयोजन, अमर ने कहा– शिविर में मिल रहे लाभ से अन्य राज्यों के भी लोग पहुंचकर करवा रहे उपचार,छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जड़ी- बूटियों से हो रहा आंखों का जाला साफ़

शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में 19 मई को हुआ द्वितीय आंख जाला शिविर,290 लोगों ने करवाया जाला साफ, अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने किया था आयोजन, अमर ने कहा-- शिविर में मिल रहे लाभ से अन्य राज्यों के भी लोग पहुंचकर करवा रहे उपचार,छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जड़ी- बूटियों से हो रहा आंखों का जाला साफ़ kshititech
19 मई 2023 को शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में आयोजित द्वितीय नेत्र जाला शिविर
शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में 19 मई को हुआ द्वितीय आंख जाला शिविर,290 लोगों ने करवाया जाला साफ, अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने किया था आयोजन, अमर ने कहा-- शिविर में मिल रहे लाभ से अन्य राज्यों के भी लोग पहुंचकर करवा रहे उपचार,छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जड़ी- बूटियों से हो रहा आंखों का जाला साफ़ kshititech
नेत्र जाला शिविर में उपस्थित प्रशिक्षकों की टीम
शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में 19 मई को हुआ द्वितीय आंख जाला शिविर,290 लोगों ने करवाया जाला साफ, अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने किया था आयोजन, अमर ने कहा-- शिविर में मिल रहे लाभ से अन्य राज्यों के भी लोग पहुंचकर करवा रहे उपचार,छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जड़ी- बूटियों से हो रहा आंखों का जाला साफ़ kshititech
नेत्र जाला शिविर में उपचार करवाने पहुंचे लोग

शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में 19 मई को हुआ द्वितीय आंख जाला शिविर,290 लोगों ने करवाया जाला साफ, अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने किया था आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित गिरिराज रेन बसेरा में 19 मई को द्वितीय आंख जाला शिविर का आयोजन अमरलाल अग्रवाल (कांट्रेक्टर) द्वारा किया गया, इस अवसर पर सिहावा धमतरी से पधारी टीम ने जहां लगभग 290 लोगों का नेत्र जाला साफ किया तो वहीं इस शिविर के दौरान आए लोगों को विभिन्न प्रकार के अन्य रोगों से भी मुक्ति हेतु आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी दी गई

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, तत्पश्चात 8:00 बजे सुबह से प्रारंभ हुआ शिविर देर रात्रि 7:00 बजे तक चलता रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी लोगों ने पहुंचकर इस शिविर में अपने आंखों का जाला साफ करवाया, तथा शिविर में ऐसे बहुत से लोग उपस्थित थे जो कि पूर्व में इस शिविर में उपचार करवा कर लाभान्वित हुए तथा उन्होंने बताया कि उनकी आंखों की रोशनी इस जाला साफ करवाने से काफी बढ़ी है, तथा वे चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार शिविर में दी जाने वाली पाउडर एवं ड्राप को भी निरंतर उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी लाभ हो रहा है, शिविर के आयोजक अमरलाल अग्रवाल (कांट्रेक्टर) ने इस अवसर पर कहा कि यह शिविर दूसरा शिविर है एवं आने वाले दिनों में प्रत्येक माह की 19 तारीख को 5 महीने तक निरंतर यह शिविर आयोजित किया जाएगा, अमरलाल अग्रवाल ने कहा कि शिविर को संचालित करने वाली प्रशिक्षकों की टीम के अनुसार यदि एक व्यक्ति पांच से 6 बार आंखों का जाला साफ करवा ले तो उसे चश्मे की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा सात से आठ बार जाला साफ करवाने से मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है, अमरलाल ने कहा कि शिविर में दूरदराज से लोग आ रहे हैं तथा इस शिविर में पूर्ण रूप से धमतरी सिहावा के जंगलों से जड़ी बूटियों के माध्यम से दवाइयां बनाकर लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है

वही इस शिविर के दौरान सिहावा धमतरी से पधारी टीम के प्रमुख राजेंद्र जी एवं संतोष पटेल तथा टीम के अन्य सदस्यों ने पूरे शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया तथा इस शिविर के दौरान महिलाओं ने भी काफी संख्या में पहुंचकर नेत्र जाला साफ करवाया, ज्ञात हो कि आंख जाला शिविर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, तथा विगत दिनों रायगढ़ जिले के खरसिया शहर में भी गायत्री शक्ति पीठ परिवार द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 900 लोगों ने अपना उपचार करवाया था, तथा शिविर के प्रति लोगों में काफी विश्वास है एवं जिस उत्साह के साथ 19 मई को लोगों ने गिरिराज रेन बसेरा में अपने आंखों का जाला साफ करवाया तथा उड़ीसा से भी कई लोग शिविर में पहुंचे हुए थे जिन्होंने बताया कि इस उपचार के बारे में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सुना था तथा आज वे अपना उपचार करवाने पहुंचे हैं

शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में 19 मई को हुआ द्वितीय आंख जाला शिविर,290 लोगों ने करवाया जाला साफ, अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने किया था आयोजन, अमर ने कहा-- शिविर में मिल रहे लाभ से अन्य राज्यों के भी लोग पहुंचकर करवा रहे उपचार,छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जड़ी- बूटियों से हो रहा आंखों का जाला साफ़ kshititech
19 मई को द्वितीय नेत्र जाला शिविर में लोगों ने पहुंचकर कराया उपचार

प्रातिक्रिया दे