कोरबा शहर की गौरव-कोरबा की बिटिया राधा अग्रवाल को आईआईटी मद्रास से मिली सिविल डिपार्टमेंट में डिग्री. शहर के समाज से भी राकेश नागरमल अग्रवाल की सुपुत्री है राधा. मद्रास में आयोजित दीक्षांत समारोह में परिवारजन भी रहे मौजूद


कोरबा की बिटिया राधा अग्रवाल को आईआईटी मद्रास से मिली सिविल डिपार्टमेंट में डिग्री. शहर के समाज से भी राकेश नागरमल अग्रवाल की सुपुत्री है राधा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कोरबा शहर के समाज सेवी राकेश नागरमल अग्रवाल की मेधावी बिटिया राधा अग्रवाल ने 17 जुलाई को आईआईटी मद्रास से पढ़ाई पूरी कर सिविल डिपार्टमेंट में डिग्री हासिल की है। तथा 17 जुलाई को एक दीक्षांत समारोह का आयोजन ग्लोबल एनवायरमेंट डिपार्मेंट वर्ल्ड बैंक के प्रमुख डॉक्टर नागराज राव हर्षदीप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था। जिसमें कोरबा की बिटिया राधा अग्रवाल को डिग्री प्रदान की गई। राधा को मिली इस डिग्री पर जहां पूरा परिवार हर्षित है। तो वही अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ल।तथा आईआईटी मद्रास पूरे देश में एक श्रेष्ठ तकनीकी संस्थान के रूप में जाना जाता है।जहां से राधा ने अपनी आईआईटी की पढ़ाई सिविल डिपार्टमेंट के रूप में ग्रहण की है

