रहस्यमई घटनाओं से ग्रामीणों में दशहत. अज्ञात युवक घर में घुसकर महिलाओं के बाल काट रहा कैंची से

रहस्यमई घटनाओं से ग्रामीणों में दशहत. अज्ञात युवक घर में घुसकर महिलाओं के बाल काट रहा कैंची से kshititech

रहस्यमई घटनाओं से ग्रामीणों में दशहत. अज्ञात युवक घर में घुसकर महिलाओं के बाल काट रहा कैंची से

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में पिछले आठ दिनों के भीतर एक जैसी दो रहस्यमयी घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है. दोनों मामलों में देर रात एक अज्ञात युवक घर में घुसा, महिला के बाल कैंची से काट दिए और घर में रखा सामान बिखेरकर फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने किसी भी कीमती सामान की चोरी नहीं की और न ही महिलाओं को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया.ताजा घटना गुरुवार देर रात की है. पीड़िता ने बताया कि वह कमरे में सो रही थी, तभी अंधेरे में घर में घुसे युवक ने उसके बाल काट दिए. आरोपी ने अलमारी खोलने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है. इससे पहले 9 जुलाई को भी इसी गांव में बिल्कुल इसी तरह की वारदात हुई थी. दोनों घटनाओं में कई समानताएं सामने आई हैं. आरोपी काले कपड़ों में दिखाई दिया, महिलाओं के बाल काटे, घर का सामान बिखेरा लेकिन चोरी नहीं की. दोनों घटनाएं गुरुवार की रात को हुईं और आशंका जताई जा रही है कि किसी नशीले पदार्थ या बेहोश करने वाले तरीके का भी इस्तेमाल किया गया हो.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading