खेल प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन-जिला मुख्यालय शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम. विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर तक बनाई है अपनी पहचान. अब संभाग एवं जिले में दिखाएंगे अपनी प्रतिभाओं का जौहर. स्कूल के डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- बच्चों की प्रतिभाओं से ही उन्हें मिलती है सफलता


खेल प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन-जिला मुख्यालय शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम. विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर तक बनाई है अपनी पहचान. अब संभाग एवं जिले में दिखाएंगे अपनी प्रतिभाओं का जौहर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- जिला शक्ति के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुंजन एजुकेशन सेंटर के छात्र-छात्राओं ने विकासखंड एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत शतरंज, क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ।शतरंज प्रतियोगिता में 14वषीय में कक्षा 8वीं के छात्र अंश साव (पिता श्री आशीष साव) का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। वहीं 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के छात्र हुसैन खान (पिता – श्री नासिर खान) का भी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं के छात्र वासु देवांगन (पिता स्वर्गीय रोहित कुमार देवांगन) एवं जगन्नाथ खर्रा (पिता श्री दिलीप खर्रा) का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।इसी प्रकार 17 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं के छात्र हर्षद शर्मा (पिता श्री संजय शर्मा), मयंक लहरे (पिता श्री अनिल लहरे) तथा कक्षा 10वीं के छात्र अक्षत सिंह ठाकुर (पिता श्री जगेश्वर सिंह ठाकुर) का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के खेल प्रभारी श्री भूमेश यादव का विशेष योगदान रहा। संस्था के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम निरंतर रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

