शक्ति के विद्युत मंडल संभागीय कार्यालय में सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी श्री शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई. विद्युत उपभोक्ताओं के हितों के संबंध में दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी


शक्ति के विद्युत मंडल संभागीय कार्यालय में सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी श्री शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के कार्यपालन यंत्री कार्यालय, सक्ती में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया, उनके अधिकारों तथा विभागीय व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक की अध्यक्षता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक गोयल ने की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है। पहले स्थानीय वितरण केंद्र में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, समाधान नहीं मिलने पर प्रकरण को फोरम के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री अजय कुमार भारद्वाज ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करते हुए विद्युत सेवाओं को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की अपील भी की।बैठक में कार्यपालन यंत्री अजय भारद्वाज, सहायक यंत्री सूरज जंघेल तथा सहायक यंत्री राजेश कुमार चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व उपभोक्ता उपस्थित रहे।अधिकारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वोल्टेज संबंधी समस्याएं, लोड शेडिंग, मीटर एवं बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें, कनेक्शन में विलंब, विच्छेदन-पुनर्संयोजन तथा सेवा मानकों के पालन से संबंधित मामलों में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का सहारा ले सकते हैं। बैठक में शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, आवेदन प्रक्रिया और निर्धारित समय-सीमा की भी जानकारी दी गई।
इन मामलों में कर सकते हैं शिकायत
बिजली आपूर्ति में व्यवधान, लो या हाई वोल्टेज की समस्या, लोड शेडिंग एवं अनियोजित कटौती, मीटर संबंधी शिकायतें, बिजली बिल से जुड़े विवाद, कनेक्शन में देरी, विद्युत विच्छेदन एवं पुनर्संयोजन
सेवा मानकों के उल्लंघन से जुड़े मामले
बैठक के दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी साझा किए, जिन परअधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए समाधान की प्रक्रिया समझाई।

