बरसेगी गुरुदेव की कृपा-23 से 29 जुलाई तक शक्ति के पराशक्ति ज्योतिष पीठम में होगा श्रीमद भागवत सप्ताह पारायण एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव. महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित है कार्यक्रम


23 से 29 जुलाई तक शक्ति के पराशक्ति ज्योतिष पीठम में होगा श्रीमद भागवत सप्ताह पारायण एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव. महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित है कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पराशक्ति ज्योतिष पीठम् के पावन परिसर (सक्ती) में श्रीमद् भागवत सताह परायण व गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है।माँ पराशक्ति व सचिचदानंद धन बांके बिहारी जी की असीम कृपा से पराशक्ति ज्योतिष पीठम् के पावन परिसर में श्रीमद् भागवत सप्ताह परायण मूल पाठ व संगीतमय सतसंग प्रवचन का आयोजन किया गया है।जिसमें श्रद्धालु भक्त जनों को सपरिवार पधारकर अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।व्यासपीठ पर काशी और वृन्दावन से आये विद्ववत ब्राम्हणों द्वारा अपनी मधुर वाणी से मूल पाठ का रसपान करायेंगे, अतः ऐसे देवदुर्लभ मानव जीवन की सार्थकता हेतु अपने अति व्यस्ततम जीवन में से कुछ पल निकालकर आध्यात्मिक भक्ति साधन में संपरिवार पधारकर अपना जीवन धन्य करें।श्रीमद् भागवत मूल पाठ परायण 23 से 29 जुलाई 2026 तक होगा।श्रीमद् भागवत मूल पाठ परायण सुबह 7 से 1 बजे तक भजन संध्या एवं संगीतमय सत्संग प्रतिदिन सायं 5 से 7 बजे तक आयोजित है
गुरु पूर्णिमा महोत्सव वि. सं. 2083 आषाढ़ मासे शुक्ल पक्षे 29 जुलाई 2026, बुधवार कोसर्वप्रथम महा अभिषेक सुबह 10 बजे से। गुरू चरण पादुका पूजनसुबह 12 बजे से।गुरू उपदेशामृत दोपहर 12.30 बजे से।गुरु प्रसाद (भण्डारा) दोपहर 1 बजे से एवं भागवत पाठ विश्रामसायं 5 बजे से विष्णु सहस्त्रनाम द्वारा हवन, पूर्णाहुति, शांतिपाठ, तुलसीवर्षा के साथ होगा।महोत्सव का आयोजन महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज जी के सानिध्य में पराशक्ति ज्यौतिष पीठम् परिवार शक्ति द्वारा आयोजित है।अधिक जानकारी के लिए 9300108901, 9691337878 पर संपर्क कर सकते है

