चांदी ₹5,400 लुढ़की, सोना भी हुआ सस्ता, आपके शहर में अब क्या रह गया है रेट?


चांदी ₹5,400 लुढ़की, सोना भी हुआ सस्ता, आपके शहर में अब क्या रह गया है रेट?
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं के कारण आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे महंगाई के ऊंचे बने रहने और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की चिंताएं बढ़ गईं है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी ₹5,400 सस्ती हुई है। सोने और चांदी की कीमत में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई है।एमसीएक्स में सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा ₹5,400 यानी करीब 2.5% गिरकर ₹2,17,277 प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा की कीमत ₹2,000 गिरकर ₹1,41,557 प्रति 10 ग्राम रह गई। सर्राफा बाजार में भी सोनेकी कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट ट्रेड कर रही है।

