एक्साइज इंस्पेक्टर उप्पल के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई-आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 80 लीटर अवैध शराब और 1230 किलो महुआ लाहन जब्त आशीष उप्पल ने कहा- जारी रहेगी अवैध शराब के खिलाफ कारवाई


एक्साइज इंस्पेक्टर उप्पल के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई-आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 80 लीटर अवैध शराब और 1230 किलो महुआ लाहन जब्त
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
, शक्ति -11 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सक्ति के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आबकारी विभाग और बाराद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बस्ती बाराद्वार और ग्राम मुक्ता राजा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है।प्रमुख कार्रवाइयों का विवरण-आरोपी गिरफ्तार: ग्राम बस्ती बाराद्वार निवासी शिव दिवाकर (पिता जगदीश दिवाकर) के घर से 330 किलो महुआ लाहन (11 बोरियां) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।लाहन नष्ट: ग्राम मुक्ता राजा के तालाब में छिपाकर रखा गया 900 किलो महुआ पास (30 बोरियां) जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।शराब बरामद: मुक्ता राजा के एक खाली मैदान के पास झाड़ियों से 80 लीटर तैयार महुआ शराब लावारिस हालत में जब्त की गई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी है।सघन जांच और समझाइश:कार्रवाई के दौरान पुलिस और आबकारी की टीमों ने बस्ती बाराद्वार के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों की सघन तलाशी ली। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अवैध शराब के धंधे से दूर रहने की सख्त हिदायत और समझाइश भी दी गई।कार्रवाई में शामिल टीम:इस सफल कार्रवाई में बाराद्वार थाना निरीक्षक नरेंद्र यादव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान सहित पुलिस और आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल रहे।

