छत्तीसगढ़ की लोक कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने वाली प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ की लोक कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने वाली प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस kshititech

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया है. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं और शनिवार तड़के उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली.भारतीय लोक कला जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. देश की प्रतिष्ठित पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पीआरओ ने उनके निधन की पुष्टि की है.मिली जानकारी के अनुसार, तीजन बाई पिछले कई हफ्तों से रायपुर AIIMS में भर्ती थीं और गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं. आज तड़के करीब 3:15 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के सांस्कृतिक और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading