शक्ति जिले में भी अब हेलमेट नहीं पहनने पर दो पहिया वाहन चालकों पर यातायात विभाग करेगा सख्ती से कार्यवाही. ट्रैफिक पुलिस ने करी हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील. हेलमेट पहने. जीवन बचाएं. घर पर कोई कर रहा है आपका इंतजार

शक्ति जिले में भी अब हेलमेट नहीं पहनने पर दो पहिया वाहन चालकों पर यातायात विभाग करेगा सख्ती से कार्यवाही. ट्रैफिक पुलिस ने करी हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील. हेलमेट पहने. जीवन बचाएं. घर पर कोई कर रहा है आपका इंतजार kshititech
हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर शक्ति जिले में चलेगा पुलिस का अभियान

शक्ति जिले में भी अब हेलमेट नहीं पहनने पर दो पहिया वाहन चालकों पर यातायात विभाग करेगा सख्ती से का. ट्रैफिक पुलिस ने करी हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति – सक्ति यातायात पुलिस नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों के पालन करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय एन शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ति में पदस्थ महिला पुलिस के साथ हेलमेट की महत्ता को लेकर एक पोस्टर तैयार किया गया था जिसको आज सक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जनता के लिए जारी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, सहायक उप निरीक्षक (अ) एल्सा टंडन, वृंदा साहू, महिला आरक्षक राजकुमारी एवं कृष्णा कुमारी उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आशा व्यक्ति की है कि इस पोस्टर से लोगों में खासकर महिलाओं व लड़कियों में हेलमेट के उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ेगी तथा दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस पोस्टर को एक वीडियो क्लिप के रूप में भी जारी किया गया है जिसमें वॉइस आर्टिस्ट पूजा जायसवाल(खरसिया) ने अपनी आवाज दी है। हेलमेट की स्क्रिप्ट डिजाइन तैयार करने के लिए पुलिस अधीक्षक सक्ति द्वारा यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा की सराहना की तथा वॉइस आर्टिस्ट पूजा जायसवाल को यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सक्ति पुलिस का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

महिला पुलिस सक्ती की अपील

शक्ति जिले की महिला पुलिस ने अपील की है कि आपकी सुरक्षा, हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।दो पहिया वाहन चलाते समय कृपया हेलमेट अवश्य पहनें। हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए है। सड़क दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैहेलमेट पहनें, जीवन बचाएं। घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading