शक्ति जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ रहा महंगा. ट्रैफिक पुलिस ने किया ₹10000 रुपए का जुर्माना. 29 जून को शहर के अग्रसेन चौक में 25 मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई. ट्रैफिक पुलिस का सख्त संदेश- ट्रैफिक नियमों का करोगे उल्लंघन. भरना होगा जुर्माना


शक्ति जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ रहा महंगा. ट्रैफिक पुलिस ने किया ₹10000 रुपए का जुर्माना. 29 जून को शहर के अग्रसेन चौक में 25 मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में शराब पीकर वाहन चलाना इन दोनों वाहन चालकों को महंगा पड़ रहा है। जिला यातायात पुलिस जहां सख्ती के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। तो वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना किया गया है।पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की जा रही है तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 25 जून 2026 को यातायात पुलिस सक्ती द्वारा बाराद्वार-रिस्दा मुख्य मार्ग पर एनएच-49 में वाहन क्रमांक Cg 04 hc 0995 को रोककर चालक अमित पाटिल उम्र 40 साल साकिन बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग.) की जांच की गई। जांच के दौरान चालक के शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को जप्त कर प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।माननीय न्यायालय द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोषी पाते हुए 10,000 रुपये (दस हजार रुपये मात्र) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
29 जून को शक्ति के अग्रसेन चौक में की गई मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कार्रवाई
जिला यातायात शाखा ने 29 जून की ढेर शाम शहर के अग्रसेन चौक में बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल वाहनों को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई की तथा करीब 25 मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया गया एवं उन्हें चेतावनी भी दी गई तथा दोबारा बिना नंबर के वाहन मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई तथा शहर में इन दोनों ट्रैफिक विभाग की सक्रियता के चलते यातायात नियमों का सख्ती के साथ पालन हो रहा है। तो वहीं शहर के प्रमुख मार्गो में तीन सवारी मोटरसाइकिल चलाने वाले लोगों एवं स्पीड से चलाने वाले चालकों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है

