राम मंदिर दान गबन में नया दावा, “200 किलो चांदी की रसीद नहीं मिली” ट्रस्ट के पास कोई हिसाब नहीं। चांदी की शिलाएं चम्पत राय को देने का दावा किया सिंधी समाज ने

राम मंदिर दान गबन में नया दावा, “200 किलो चांदी की रसीद नहीं मिली” ट्रस्ट के पास कोई हिसाब नहीं। चांदी की शिलाएं चम्पत राय को देने का दावा किया सिंधी समाज ने
भक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
,
शक्ति -अयोध्या राम मंदिर के दान और चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब सिंधी समाज ने बड़ा सवाल उठाया है। दावा किया गया है कि राम मंदिर के लिए 200 किलो चांदी दान में दी गई थी, लेकिन उसकी रसीद तक नहीं दी गई। ये चांदी चम्पत राय को सौंपी गई थी, ऐसा दावा किया गया है।सिंधी समाज की ओर से यह सवाल उठाया गया है कि अगर इतनी बड़ी मात्रा में चांदी दान में दी गई थी तो उसकी आधिकारिक रसीद और रिकॉर्ड कहां है। आरोप है कि चांदी चंपत राय को दी गई थी, लेकिन दानदाताओं को कोई पावती नहीं मिली।