करो योग रहो निरोग-योग के प्रति जागरूकता लाने शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास का कार्यक्रम डायरेक्टर योगेश साहू ने कहा- योग हमारे जीवन का एक हिस्सा. विद्यालय परिवार में दिखा योग को लेकर भारी उत्साह




योग के प्रति जागरूकता लाने शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास का कार्यक्रम डायरेक्टर योगेश साहू ने कहा- योग हमारे जीवन का एक हिस्सा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शक्ति नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अनुनय कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को योगाभ्यास तथा योग के प्रति जागरूक बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर ओम का उच्चारण करते हुए विद्यार्थी आंचल वर्मा, नविता उपाध्याय, निशा साहू, छाया यादव एवं शिक्षिका में अपर्णा बोस, सुष्मिता, मुस्कान देवांगन ने योगा प्रारंभ किया गया। योग में सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम और विभिन्न आसन कराया गया तथा उनके फायदे भी बताए गए। अंतिम में शिक्षिका आरती अग्रवाल के द्वारा योग के बारे में संबोधन किया गया तथा बताया गया कि योग का उद्गम हमारे देश से होकर अब पूरे विश्व में फैल गया है. संस्था के निदेशक ने बताया कि योग शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक चेतना बनाए रखने के लिए अत्यधिक आवश्यक है. यह एक ऐसी जीवनशैली है, जिसे अपनाकर हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अवसर पर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक अत्यधिक उत्साहित नजर आए एवं योग को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों का सहयोग रहा.


