गायत्री शक्तिपीठ, सक्ती में नवदम्पत्ति सम्मेलन सम्पन्न. न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा रहे मौजूद. महिला युवा एवं मीडिया प्रकोष्ठ ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ, सक्ती में नवदम्पत्ति सम्मेलन सम्पन्न. न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा रहे मौजूद. महिला युवा एवं मीडिया प्रकोष्ठ ने किया था कार्यक्रम का आयोजन kshititech
नव दंपति सम्मेलन का आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ, सक्ती में नवदम्पत्ति सम्मेलन सम्पन्न. न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- युगतीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में एवं पूज्य गुरुदेव वंदनीया माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में आज गायत्री शक्तिपीठ, सक्ती में “नवदम्पत्ति शिविर” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री प्रशांत शिवहरे जी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. शालू पाहवा, प्राचार्या, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, सक्ती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य वक्ताओं के रूप में श्री भगत राम साहू, श्री शिवचरण यादव एवं श्रीमती नेहा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति, परिवार निर्माण की आधारशिला, बुजुर्गों के महत्व, साधना-उपासना तथा गर्भ विज्ञान पर विस्तृत प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संस्कारित परिवार ही राष्ट्र निर्माण की नींव है।
मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री प्रशांत शिवहरे जी ने नवदम्पत्तियों को जीवनोपयोगी संदेश देते हुए कहा कि छोटे-मोटे मतभेदों पर ध्यान न दें, अतीत को भूलकर प्रेम, समर्पण और समझदारी के साथ नए जीवन की शुरुआत करें।विशिष्ट अतिथि डॉ. शालू पाहवा जी ने कहा कि आज मोबाइल का युग है। यदि हम मोबाइल से थोड़ी दूरी बनाकर परिवार को समय देंगे तो निश्चित ही एक संस्कारित और सुखी परिवार का निर्माण कर सकेंगे।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं मीडिया प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री महेश साहू जी ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी नवदम्पत्तियों को गायत्री परिवार की ओर से शुभकामनाएं एवं साहित्य प्रदान किया गया एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading