अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय निर्वाचन संपन्न.शक्ति जिले के बाराद्वार में आयोजित सम्मेलन में राज महंत दशेराम खंडे चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव होंगे राज महंत पी एल कोसरिया. समाज के सक्रिय कार्यकर्ता याेंमप्रकाश लहरें ने दी जानकारी


अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय निर्वाचन संपन्न.शक्ति जिले के बाराद्वार में आयोजित सम्मेलन में राज महंत दशेराम खंडे चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव होंगे राज महंत पी एल कोसरिया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जगतगुरु गुरु गद्दी नशीन पूज्य रूद्रकुमार के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन बाराद्वार, जिला सक्ती में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार एवं पंजीयन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।सम्मेलन में अखिल भारतीय सतनामी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजमहंत पी.एल. कोसरिया को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडलपूज्य जगतगुरु गोसाई गुरुगद्दी नशीन विजय कुमार ,पूज्य जगतगुरु गोसाई गुरुगद्दी नशीन रूद्रकुमार,(तपोभूमि गिरौदपुरी धाम, सतनाम पंथ भारतवर्ष),राष्ट्रीय पदाधिकारीराष्ट्रीय अध्यक्ष – वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे,वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – राजमहंत राजेश्वर भार्गव,वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – राजमहंत सुंदरसाय बंजारे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – राजमहंत सी.आर. टंडन,राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी.एल. कोसरिया,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – राजमहंत लालचन्द्र मोहले, राजमहंत छबिलाल रात्रे,राष्ट्रीय सचिव – राजमहंत बंशीलाल कुर्रे, राजमहंत जे.पी. कोशले,राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष – डॉ. कुंती जांगड़े,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी – राजमहंत पी.के. घृतलहरे,राज्य प्रभारीमहाराष्ट्र – हर्ष पाटले (मुंबई),दिल्ली – घनश्याम आगरे,
असम – मदन जांगड़े,ओडिशा – ज्योति लाल बंजारे, सुरेश भारती,मध्यप्रदेश – श्रीकिशन बंजारे,सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय मुख्यालय गिरौदपुरी धाम स्थित महंत निवास में स्थापित किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना, आरती एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जगतगुरु रूद्रकुमार का पंथी मंगल भजन एवं सतनाम के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। महासभा का प्रस्तावना एवं बायलॉज का वाचन राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी.एल. कोसरिया द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दशेराम खांडे ने अपने उद्बोधन में महासभा के शताब्दी वर्ष पर संगठन को पुनः सक्रिय एवं पंजीकृत कर पूरे भारतवर्ष में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया
*राजमहंत जे.पी. कोशले ने महासभा की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की तथा विभिन्न राज्यों के सामाजिक प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। डॉ. कुंती जांगड़े ने महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताते हुए नशापान एवं धर्मांतरण जैसी सामाजिक चुनौतियों के विरुद्ध संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।अपने आशीर्वचन में जगतगुरु रूद्रकुमार जी ने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के गठन का स्वागत करते हुए प्रत्येक ग्राम में भंडारी, छड़ीदार एवं अठगवा समिति के गठन तथा जिलों में योग्य जिला महंतों की नियुक्ति हेतु नाम प्रस्तावित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजमहंत लालचंद मोहले को डीएसपी पद से सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं तथा छबिलाल रात्रे एवं मनीष बंजारे को राजमहंत घोषित किया।सम्मेलन में पारित प्रमुख सामाजिक निर्णयखर्चीली मृत्यु भोज प्रथा पर रोक।कफन-दफन में खून के रिश्तेदारों को छोड़कर अन्य लोगों द्वारा कपड़ा लाने की प्रथा पर रोक।गुरु घासीदास जयंती को शालीनता एवं सत्संग के साथ मनाना।फूहड़ नाच-गम्मत एवं अमर्यादित गीतों के प्रचार पर रोक।सगाई, जन्म संस्कार एवं विवाह समारोह सादगीपूर्ण एवं सात्विक ढंग से सम्पन्न करना।जूता चुराई, गाँठ छुड़ाई एवं संग छुड़ाई के नाम पर धन की मांग पर रोक।
सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना एवं आरती से करना।किसी भी धर्म या मजहब के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी न करना।नए जिला महंत एवं तहसील महंतों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव पारित करना।सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए राजमहंत, जिला महंत, तहसील महंत, भंडारी, छड़ीदार एवं अठगवा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार हृदय अनंत द्वारा सतनाम भजनों की प्रस्तुति दी गई।वरिष्ठ राजमहंत राजेश्वर भार्गव ने महासभा के इतिहास, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ राजमहंतसुंदरसाय बंजारे ने सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।सम्मेलन में सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला प्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही

