अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में हुआ योगाभ्यास. सांसद कमलेश जांगड़े सहित कलेक्टर एसपी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद. सांसद जी ने कहा- निरंतर योग से शरीर. तन और मन रहता है स्वस्थ


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में हुआ योगाभ्यास. सांसद कमलेश जांगड़े सहित कलेक्टर एसपी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो। जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। एडिशनल एसपी पंकज पटेल। एसडीओ पुलिस श्रीमती डॉक्टर भुनेश्वरी पैंकरा।कोतवाली प्रभारी लखन पटेल। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति सुश्री कावेरी मरकाम। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी। नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी। कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान योग दिवस को लेकर जहां काफी उत्साह देखा गया तो वहीं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर बहुत ही सुंदर योगाभ्यास की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मौजूद योग प्रशिक्षकों ने जहां योग की विभिन्न विधाओं पर विस्तार पूर्वक प्रत्यक्ष रूप से योगाभ्यास करवाते हुए नियमित योग करने की सलाह दी। तो वही योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की तथा आज पूरी दुनिया के विभिन्न देशों में योग दिवस का कार्यक्रम हो रहा है। एवं लोगों ने अपने दैनिक जीवन में योग को उतार कर नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं जिससे शरीर तन मन स्वस्थ बना हुआ है। योगाभ्यास के बाद सभी ने लगातार योग करने का भी संकल्प लिया

