व्यवहार न्यायालय सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित. न्यायाधीशों ने भी किया योग. अधिवक्ता संघ के सदस्य सहित न्यायालयीन कर्मचारियों ने भी किया स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

व्यवहार न्यायालय सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित. न्यायाधीशों ने भी किया योग. अधिवक्ता संघ के सदस्य सहित न्यायालयीन कर्मचारियों ने भी किया स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग kshititech
व्यवहार न्यायालय शक्ति में योग का कार्यक्रम

व्यवहार न्यायालय सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित. न्यायाधीशों ने भी किया योग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय सक्ती परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती लीना अग्रवाल अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती, श्री प्रशांत कुमार शिवहरे प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ती तथा सुश्री अंकिता देवदास, न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती उपस्थित रही।योग प्रशिक्षक श्री चमरू दास वैष्णव पतंजलि योग प्रभारी सक्ती, और मोहन दास वैष्णव के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम लाल साहू सचिव श्री नरेंद पटेल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिफ्टी चीफ श्री धर्मेंद्र प्रसाद सोन असिस्टेंट काउंसिल त्रिभुवन जांगड़े, विष्णु अग्रवाल, अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग शिविर उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading