विजिलेंस का छापा पड़ते ही हमसफर एक्सप्रेस का TTE फरार, सस्पेंड। टीटीई के कैश से ज्यादा मिले 11500 रुपए।मुंह मांगे पैसे लेकर यात्रियों को बर्थ अलर्ट करने का आरोप

विजिलेंस का छापा पड़ते ही हमसफर एक्सप्रेस का TTE फरार, सस्पेंड। टीटीई के कैश से ज्यादा मिले 11500 रुपए।मुंह मांगे पैसे लेकर यात्रियों को बर्थ अलर्ट करने का आरोप kshititech

विजिलेंस का छापा पड़ते ही हमसफर एक्सप्रेस का TTE फरार, सस्पेंड। टीटीई के कैश से ज्यादा मिले 11500 रुपए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -गोरखपुर में हमसफर एक्सप्रेस के एक टीटीई को विजिलेंस जांच के दौरान फरार होने और कैश में 11,500 रुपये अधिक मिलने पर निलंबित कर दिया गया है।आनंद विहार से चलकर रविवार को गोरखपुर पहुंची हमसफर एक्सप्रेस के एक टीटीई निलंबित हो गए हैं। आरोप है कि विजिलेंस टीम की पूछताछ और कैश मिलान के दौरान वह फरार हो गए। विजिलेंस टीम को जांच में उनके कैश से निर्धारित से लगभग साढ़े ग्यारह हजार रुपये अधिक मिले। विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उन्हें निलंबित करने की संस्तुति कर दी।निलंबित टीटीई के साथ चल रहे दो अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ के कैश से भी अधिक पैसे मिले हैं। उनके खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू हो गई है। जल्द ही तीनों टीटीई के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी। विजिलेंस की यह कार्रवाई रेलवे महकमा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टीटीई की मनमानी की मिली थी शिकायत

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के विजिलेंस अधिकारियों को पिछले माह से ही गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर समेत कई अन्य प्रमुख ट्रेनों में टीटीई के द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत मिल रही थी। आरोप है कि टीटीई सीट व बर्थ देने के नाम पर यात्रियों से मुंहमांगा पैसा वसूलते है। कुछ यात्रियों को पेनाल्टी व टिकट की रसीद पकड़ा देते हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading