सजाएंगे- सवारेंगे. अपने शहर को हरित शहर बनाएंगे-शक्ति शहर की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका का श्रमदान से कायाकल्प का कार्य हुआ प्रारंभ. श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति ने उठाया है बीड़ा. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी थी निशुल्क रखरखाव की स्वीकृति

सजाएंगे- सवारेंगे. अपने शहर को हरित शहर बनाएंगे-शक्ति शहर की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका का श्रमदान से कायाकल्प का कार्य हुआ प्रारंभ. श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति ने उठाया है बीड़ा. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी थी निशुल्क रखरखाव की स्वीकृति kshititech
20 जून को श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति की महिला मंडल के सदस्य स्वच्छता कार्यक्रम में

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी थी श्री सिद्ध हनुमान परिवार को निशुल्क रखरखाव की स्वीकृति
सजाएंगे- सवारेंगे. अपने शहर को हरित शहर बनाएंगे-शक्ति शहर की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका का श्रमदान से कायाकल्प का कार्य हुआ प्रारंभ. श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति ने उठाया है बीड़ा. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी थी निशुल्क रखरखाव की स्वीकृति kshititech
20 जून को श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति की महिला मंडल के सदस्य स्वच्छता कार्यक्रम में

शक्ति शहर की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका का श्रमदान से कायाकल्प का कार्य हुआ प्रारंभ. श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति ने उठाया है बीड़ा. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी थी निशुल्क रखरखाव की स्वीकृति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक 2 कसेर पारा में जे बी डी ए व्ही स्कूल के पास दशको पूर्व स्थापित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका के कायाकल्प का काम श्रमदान के माध्यम से प्रारंभ हो गया है। तथा शहर की धार्मिक संस्था श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति के सदस्यों के आग्रह पर नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने विगत दिनों निशुल्क रखरखाव के लिए उक्त समिति को कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके अंतर्गत 20 जून को स्थानीय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महिला मंडल इकाई द्वारा सामाजिक सरोकार और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। मंदिर परिवार की महिलाओं ने एकजुट होकर अखरभाठा स्थित सार्वजनिक गार्डन में पहुँचकर विशेष सफाई अभियान चलाया।झाड़ू लगाकर खुद किया श्रमदान
गार्डन की स्थिति को देखते हुए मातृ शक्ति ने खुद मोर्चा संभाला। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ गार्डन के कोने-कोने में झाड़ू लगाई और वहाँ फैले कचरे, सूखे पत्तों व प्लास्टिक को इकट्ठा कर उसका उचित निपटारा किया। मंदिर परिवार की महिलाओं का यह समर्पण देख वहाँ उपस्थित अन्य लोग भी उनकी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस दौरान श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति के सदस्यों ने कहा है कि हमारा उद्देश्य केवल मंदिर परिसर को ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ और सुंदर बनाना है। अखरभाठा गार्डन हमारे नगर की धरोहर है और इसे साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।अभियान के समापन पर मंदिर परिवार की मातृ शक्ति ने नगर की सभी महिलाओं और नागरिकों से एक भावुक व जरूरी अपील की है कि सक्रिय भागीदारी: नगर की सभी मातृ शक्ति आगे आएं और इस प्रकार के सामाजिक व स्वच्छता कार्यों में अपना सहयोग दें। केवल सरकार या प्रशासन के भरोसे न रहकर, अपने आसपास के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में छोटा ही सही, लेकिन निरंतर योगदान दें एवं कचरा हमेशा डस्टबिन में ही डालें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।श्रमदान के इस पावन कार्य में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की सभी प्रमुख महिला सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मंदिर परिवार की इस पहल की पूरे नगर में जमकर प्रशंसा हो रही है।20 जून को श्रमदान के कार्यक्रम में श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति की महिला मंडल शाखा की श्रीमती सुनीता तम्बोली, पुष्पा निर्मलकर, एकल देवांगन, शान्ति थवाईत, चंदनी देवांगन, सीता तम्बोली, सीता शर्मा, गुन गुन देवांगन, कोंडके मौर्य, अमित तम्बोली, संजय तम्बोली, श्रीकांत शर्मा, गौरव यादव, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक सहित काफी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए

सजाएंगे- सवारेंगे. अपने शहर को हरित शहर बनाएंगे-शक्ति शहर की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका का श्रमदान से कायाकल्प का कार्य हुआ प्रारंभ. श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति ने उठाया है बीड़ा. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी थी निशुल्क रखरखाव की स्वीकृति kshititech
श्री सिद्ध हनुमान परिवार शक्ति का स्वच्छ गार्डन अभियान

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading