शक्ति जिले के किसानों को खरीफ़ फसल के लिए उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया प्रभारी मंत्री ने। नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए मंत्री जी ने कहा- किसानों को कृषि कार्य के लिए मिलेगा पर्याप्त खाद

शक्ति जिले के किसानों को खरीफ़ फसल के लिए उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया प्रभारी मंत्री ने। नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए मंत्री जी ने कहा- किसानों को कृषि कार्य के लिए मिलेगा पर्याप्त खाद kshititech
शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

शक्ति जिले के किसानों को खरीफ़ फसल के लिए उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया प्रभारी मंत्री ने। नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए मंत्री जी ने कहा- किसानों को कृषि कार्य के लिए मिलेगा पर्याप्त खाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिए जारी उर्वरक वितरण संबंधी नए दिशा-निर्देशों का शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समय पर खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष किसानों को पिछले वर्ष के वितरण मानक के आधार पर यूरिया का 80 प्रतिशत एवं डीएपी/एनपीके का 60 प्रतिशत वितरण किया जाएगा। इससे उर्वरकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित होगा तथा अधिक से अधिक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने कहा कि सीमांत एवं लघु किसानों को प्राथमिकता देने का निर्णय किसान हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। 2.5 एकड़ तक के सीमांत किसानों को उर्वरक एकमुश्त उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि लघु एवं बड़े किसानों के लिए किस्तों में वितरण की व्यवस्था की गई है। इससे उर्वरकों की उपलब्धता बनी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या जमाखोरी पर रोक लगेगी।गुरु खुशवंत साहेब ने किसानों से अपील की कि वे सहकारी समितियों एवं अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक प्राप्त करें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं सहकारी संस्थाओं से भी निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार की यह व्यवस्था किसानों को खेती के लिए समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में सहायक होगी तथा खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading