राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन को पितृ शोक. पिता बंशीलाल देवांगन का हुआ निधन. प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने भी किया गहरा दुख व्यक्त


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन को पितृ शोक. पिता बंशीलाल देवांगन का हुआ निधन. प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन के पूज्य पिता श्री बंशीलाल देवांगन का आकस्मिक निधन हो गया है।उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संघ के अनुसांगिक संगठनों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने श्री बंशीलाल देवांगन जी के निधन पर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर तथा शोककुल परिजनों को इस दुख के सहन करने की शक्ति प्रदान करें

