छत्तीसगढ़ में सुग्घर छत्तीसगढ़ योजना के लिए चयनित किए गए जिले. राज्य के 23 जिलों में चलेगी 31 जन कल्याणकारी योजनाएं.शक्ति जिला भी किया गया शामिल


छत्तीसगढ़ में सुग्घर छत्तीसगढ़ योजना के लिए चयनित किए गए जिले. राज्य के 23 जिलों में चलेगी 31 जन कल्याणकारी योजनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार द्वारा सुग्घर छत्तीसगढ़ योजना के अंतर्गत प्रदेश के चयनित जिलों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना नहीं, बल्कि हर परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुँच है।इसी सोच के साथ हम ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ कर रहे हैं। ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के अभिसरण और जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से हम सेवा प्रदाय की एक नई व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं।जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सच्चे अर्थों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।हमारा लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं का विस्तार करना है।
सुग्घर योजना अंतर्गत संभाग वार चयनित जिलों की सूची
01-रायपुर संभाग रायपुर जिला. बलौदा बाजार भाटापारा जिला. धमतरी जिला. महासमुंद जिला
02-बिलासपुर संभाग बिलासपुर जिला। कोरबा जिला। जांजगीर चांपा जिला। शक्ति जिला। मुंगेली जिला।रायगढ़ जिला। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला
03- दुर्ग संभाग दुर्ग जिला। बालोद जिला। बेमेतरा जिला। कबीरधाम कवर्धा जिला। राजनांदगांव जिला
04-सरगुजा संभाग सरगुजा जिला। सूरजपुर जिला। कोरिया जिला। बलरामपुर रामानुजगंज जिला। जशपुर जिला। मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला

