अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा आरोप, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर 40% कमीशन लेने का खुला आरोप। पूर्व इंजीनियर ने किया चौंकाने वाला खुलासा


राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा आरोप, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर 40% कमीशन लेने का खुला आरोप। पूर्व इंजीनियर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति,-अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दान प्रबंधन विवाद में अब ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर एक और गंभीर आरोप लगे हैं। ट्रस्ट से जुड़े प्रयागराज के इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने आरोप लगाया है कि डॉ. अनिल मिश्र 40 फीसदी कमीशन लेते थे। उनका दावा है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई और चढ़ावे की नकदी गणना से दूर रखा गया। मामले में अब ट्रस्ट की व्यवस्था, नकदी गिनती और जवाबदेही को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि इन आरोपों पर डॉ. अनिल मिश्र या ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक जवाब का इंतजार है।

