चंद्रपुर शहर में नट गिरोह की एंट्री- एक सप्ताह में हुई चोरी की कई घटनाएं. 19 जून को महिला पार्षद की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए अपराधी-सूत्र. शहर के नागरिक दशहत में. चंद्रपुर है प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल. नागरिकों ने करी पुलिस प्रशासन से गिरोह के लोगों को पकड़ने की मांग

चंद्रपुर शहर में नट गिरोह की एंट्री- एक सप्ताह में हुई चोरी की कई घटनाएं. 19 जून को महिला पार्षद की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए अपराधी-सूत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले की धर्म की नगरी एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नगर पंचायत चंद्रपुर में इन दोनों नट गिरोह के सदस्यों की एंट्री की सुगबुगाहट मिल रही है। तथा चंद्रपुर शहर में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को नगर पंचायत की एक महिला पार्षद के घर के सामने रात्रि 7:00 बजे अज्ञात लोगों ने करीब दो तोले का उनके गले में पहनी हुआ सोने का हार छीन कर फरार हो गए तो वहीं चंद्रपुर बस स्टैंड में पुलिस थाने के ठीक सामने इसी सप्ताह एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी चोरी हो चुकी है। तथा नागरिकों का कहना है कि नट गिरोह के कुछ लोग मंदिर के आसपास एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर देखे जा रहे हैं तथा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नट गिरोह के सदस्य चोरी एवं लूटमार जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसा मानना है।तथा अब चंद्रपुर शहर में इस गिरोह की एंट्री से नागरिक भी दशहत में है एवं नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस गिरोह के सदस्यों को चिन्नाकित कर उन्हें तत्काल यहां से बाहर करना चाहिए एवं ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा चंद्रपुर शहर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। तथा इस गिरोह के सदस्य ना जाने कब किस बड़ी घटना को अंजाम दे जाएं। जो की एक बड़ा खतरा होगा वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन भी ऐसी सुगबुगाहट से अलर्ट हो गई है तथा पुलिस में भी घटनाओं को देखते हुए नट गिरोह के लोगों की खोजबीन जारी कर दी है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading