व्हाट्सएप डीपी स्कैम से करीब 8 करोड़ की साइबर ठगी का शिकार हो गए पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे.डिजिटल क्रांति ने साइबर अपराधियों को भी कर दिया है मालामाल

व्हाट्सएप डीपी स्कैम से करीब 8 करोड़ की साइबर ठगी का शिकार हो गए पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे.डिजिटल क्रांति ने साइबर अपराधियों को भी कर दिया है मालामाल kshititech

व्हाट्सएप डीपी स्कैम से करीब 8 करोड़ की साइबर ठगी का शिकार हो गए पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-पूर्व प्रधानमंत्री आई.के. गुजराल के बेटे के साथ साइबर स्कैम का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राज्यसभा के पूर्व सांसद नरेश गुजराल के साथ 7.8 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। साइबर जालसाजों ने एक मैसेजिंग ऐप पर उनकी पहचान का इस्तेमाल किया।पुलिस के मुताबिक, ठगों ने गुजराल की कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) को कई बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए बहका दिया। यह धोखाधड़ी 12 जून से 16 जून के बीच हुई। इस दौरान, स्कैमर्स ने नरेश गुजराल की डिस्प्ले पिक्चर का इस्तेमाल करके एक ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाया और खुद को गुजराल बताकर धोखाधड़ी की। उन्होंने उनके एक कर्मचारी को मैसेज भेजकर निर्देश दिया कि वह बिजनेस से जुड़े जरूरी काम के लिए एक खास बैंक अकाउंट में रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के जरिए पैसे ट्रांसफर करें। जांचकर्ताओं ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने धोखाधड़ी से जुड़े कई अकाउंट्स पर रोक लगाकर लगभग 4 करोड़ रुपये को फ्रीज कर दिया। यह ठगी गई कुल रकम का करीब 70 फीसदी है।पुलिस अब पैसे के लेन-देन के रास्ते (मनी ट्रेल) का पता लगा रही है और ट्रांजैक्‍शन से फायदा उठाने वालों की पहचान कर रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading